{"_id":"65e77232d2b42a6948063cc4","slug":"vidyarthi-parishad-burnt-the-effigy-of-west-bengal-chief-minister-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120245-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
विज्ञापन
-संदेशखाली विवाद को लेकर जताया रोष, दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। संदेशखाली प्रकरण के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी दिया।
मंगलवार को पदाधिकारियों ने वर्धमान कालेज के पास ममता बनर्जी का पुतला जलाया। प्रान्त सह मंत्री सुधांशु चाहल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं। भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का संरक्षण कर रही हैं। संदेशखाली में जिन पीड़िताओं के साथ ज्यादती हुई, उनमें से अधिकांश पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं हैं।
कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रही ज्यादतियों का विरोध देश के प्रत्येक कोने में विद्यार्थी परिषद करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इस अवसर पर मौके पर सतेंद्र सिंह भास्कर, आशु, मनु, यश, रॉयल, काव्य, अर्जुन, हनी जतिन, पंकज, प्रखर आदि कार्यकर्ता रहे।