फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Video suspended on demand of Rs 15 thousand in lieu of payment

Bijnor News: भुगतान की एवज में 15 हजार की डिमांड पर वीडीओ निलंबित

Sat, 06 Jan 2024 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Video suspended on demand of Rs 15 thousand in lieu of payment
बिजनौर। गांव में हैंडपंप रिबोर का भुगतान करने की एवज में पंद्रह हजार रुपये की डिमांड करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। ठेकेदार और ग्राम विकास अधिकारी के बीच हुए घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी और ठेकेदार के बीच जमकर गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता ने नजीबाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया। उनकी ओर से जारी निलंबन पत्र में कहा गया कि एक वीडियो मुख्य विकास अधिकारी को भेजा गया था। जिसमें ठेकेदार की ओर अरविंद सिंह पर किसी कार्य का भुगतान करने के लिए पंद्रह हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी ने ठेकेदार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी प्रधानों और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में चेतावनी दी गई थी। अब ठेकेदार और ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद सिंह के बीच हुई हुई बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लटका रखा था हैंडपंप रिबोर का भुगतान
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला नजीबाबाद के गांव कल्हेड़ी का है। जहां हैंडपंप रिबोर किए गए थे, जिनका भुगतान ठेकेदार को नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि डिमांड पूरी नहीं होने पर भुगतान लटका कर रखा गया।


- बड़ी पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे वीडीओ
जिस ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद सिंह को निलंबित किया गया है, उनके पास नजीबाबाद ब्लॉक की महत्वपूर्ण और भारी भरकम बजट वाली पंचायतों की जिम्मेदारी थी। जिनमें कल्हेड़ी, अहमदपुर सादात, हीमपुर पछातपुरा, रानी कोटा आदि शामिल है। जबकि ये पंचायतें कलस्टर और भौगोलिक रूप से भी अलग-अलग जगहों पर हैं। सूत्रों का दावा है कि नजीबाबाद ब्लॉक में एक दशक से भी ज्यादा समय से पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed