फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vani Sanstha honored Dr. Prabhavati

वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की संगोष्ठी आयोजित

Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Vani Sanstha honored Dr. Prabhavati
नजीबाबाद में वाणी संस्था की ओर से डॉ.प्रभावति को सम्मानित करतीं महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से संगोष्ठी में महिलाओं ने नारी स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से डॉ. प्रभावती को शिक्षा और साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज लालढांग की अध्यक्ष डॉ. प्रभावती ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी और सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। नीतू अग्रवाल द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। डॉ. प्रभावती ने कहा कि नारी बौद्घिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से तभी पंख फैला सकती है जब पुरुष समाज सहभागी बने। रश्मि अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक संरचना की दृष्टि से नारी और पुरुष एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।
विज्ञापन

वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के लिए डॉ. प्रभावती को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. वर्षा अग्रवाल के आवास पर रश्मि अग्रवाल की अध्यक्षता और रचना शास्त्री के संचालन में संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में सविता अग्रवाल, अर्चना चौहान, अंजलि गोयल, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. पूनम अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, रमा अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, मीरा मित्तल, मधु माहेश्वरी, ज्योत्स्ना भारती, सुमन चौधरी, शिल्पी अग्रवाल ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में ऊषा शर्मा, शशि शर्मा, जया अग्रवाल, ऊषा माहेश्वरी, स्नेहलता, वंदना अग्रवाल, रितु अग्रवाल, अनु अग्रवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed