{"_id":"5ff48a7cfff9805947453ebb","slug":"uttar-pradesh-news-corona-vaccine-mockdrill-in-government-hospitals-at-bijnor-district-and-will-be-vaccinated-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकारी अस्पतालों में हुई कोरोना वैक्सीन की मॉकड्रिल, कल से लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकारी अस्पतालों में हुई कोरोना वैक्सीन की मॉकड्रिल, कल से लगेगा टीका
Tue, 05 Jan 2021 09:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:19 PM IST
सार
- छह सरकारी अस्पतालों में हुई कोरोना वैक्सीन की मॉकड्रिल
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएमओ कार्यालय से वाहन में लाई गई वैक्सीन
- टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिखाया लाइव डेमो, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की मॉकड्रिल हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होने से पहले मंगलवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल स्थित एएनएम पीसी, नगीना, किरतपुर, नहटौर, स्याऊ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सीएमओ कार्यालय स्थित कोल्डचेन से वाहन में कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन बॉक्स को जिला अस्पताल में लाया गया। अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के मोबाइल फोन पर एक दिन पहले ही मैसेज पहुंच गया था। जिसमें लिखा था वह संबंधित कोविड टीकाकरण केंद्र पर आधार कार्ड लेकर पहुंचे, कल उनको टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह करीब दस बजे सीएमओ कार्यालय स्थित कोल्डचेन से वाहन में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में वैक्सीन लाई गई। वहां टीकाकरण के लिए तीन कक्ष बनाए गए थे। सबसे पहले प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण कक्ष, पर्यवेक्षण कक्ष बने थे। मुख्य द्वार पर खड़े पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण के मॉक ड्रिल के लिए आने वाले हर स्वास्थ्यकर्मी के आधार कार्ड से अपनी सूची का मिलान किया। इसके बाद ही टीकाकरण केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। करीब 10:25 बजे डीएम, एसपी, सीएमओ जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू, मेरठ में छह स्थानों पर होंगे सेशन, पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन को उचित तापमान पर रखने के लिए जिले में कुल 16 कोल्डचेन बनाई गई हैं। वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा जिले के लगभग 14 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। मॉक ड्रिल के आए सभी स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया था। वास्तविक टीकाकरण भी इसी आधार पर होगा। मॉक ड्रिल के दौरान केवल टीका लगवाने वाले को आधा घंटा बैठाया नहीं गया। बाकी सभी प्रक्रियाएं टीकाकरण के दौरान होने वाली हुई। इस अवसर पर एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, गुलफाम अहमद, राजीव कुमार, डब्लूएचओ से डॉ. नूपुर गर्ग, यूनिसेफ के प्रवीन कुमार, डॉ. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
कितरपुर में 528 कर्मचारियों को लगेगा टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन के लिए लगभग 528 सरकारी कर्मचारियों आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, अस्पताल कर्मी, एंबुलेंस 102 व 108 के कर्मचारी शामिल हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वरानंद ने बताया कि वैक्सीन का पूर्वाभ्यास किया गया। इसके लिए सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई हैं। टीकाकरण के समय छह सुपरवाइजर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वयं एवं पुलिस सुरक्षा रही। इस अवसर पर डॉ. सनाउर्राहमान, डॉ. संजय वर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी, लैब टेक्निशियन नवीन कुमार, डॉ. शहला रहमान, बीएमसी शमा परवीन आदि रहे। नगीना में अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राई रन कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगीना एसडीएम घनश्याम वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा, हर्षित विश्नोई आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/