{"_id":"62bb453d7fe91767873fa78c","slug":"uproar-over-death-of-woman-during-childbirth-bijnor-news-mrt5948190181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
बिजनौर के शिवाला कलां के गांव मझोला गुर्जर में महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम के गेट पर धरने पर बै
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
शिवाला कलां (बिजनौर)। गांव मझोला गुर्जर के नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला के मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के गेट पर शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
फीना-चांदपुर मार्ग गांव मझोला गुर्जर चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम है। सोमवार को जनपद अमरोहा के थाना मंडी धनौरा के गांव जलीलपुर मूदला निवासी राजेंद्र सिंह पत्नी तारा देवी (22) को प्रसव कराने के लिए लाए थे। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह 7:00 बजे महिला की मुरादाबाद में मौत हो गई। चिकित्सकों ने महिला के नवजात बच्चे को बचा लिया। महिला के परिजनों ने शव को गांव मझोला गुर्जर के नर्सिंग होम के गेट के सामने रखकर चिकित्सक पर उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा और प्रदर्शनकारी महिला और पुरुषों को समझा कर शांत किया। महिला के परिजनों व चिकित्सक के बीच समझौता बताया गया है। थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया सूचना के आधार पर महिला को पंचनामा भरकर पीएम के लिए बिजनौर भेजा गया है। अभी तक किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं आई है।