{"_id":"64f60e9663101015f801beda","slug":"up-youth-died-in-government-hospital-in-bijnor-body-kept-lying-for-many-hours-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में शर्मनाक मामला: युवक ने सरकारी अस्पताल की चौखट पर तोड़ा दम, कई घंटे तक पड़ा रहा शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में शर्मनाक मामला: युवक ने सरकारी अस्पताल की चौखट पर तोड़ा दम, कई घंटे तक पड़ा रहा शव, नहीं हुई शिनाख्त
Mon, 04 Sep 2023 11:52 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:52 PM IST
सार
Bijnor News : एक युवक ने सरकारी अस्पताल की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। शर्मनाक बात यह है कि युवक कई घंटे तक अस्पताल में ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के कोतवाली देहात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में एक युवक की मौत हो गई। लगभग चार घंटे तक युवक अस्पताल प्रांगण में ही पड़ा रहा। बताया गया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बेंच पर लगभग शाम 4:30 बजे एक युवक बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार, युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था और बीमार लग रहा था। काफी देर तक बेंच पर बैठने के बाद वह युवक बेंच के नीचे गिर गया। लगभग चार घंटे तक युवक अस्पताल के परिसर में पड़ा रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: महिला दरोगा की शर्मनाक करतूत, नाबालिग बच्ची को थाने में जमकर पीटा, सीओ ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
वहीं, रात्रि लगभग नौ बजे सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर ही था। उसका पाजामा पास में ही रखा था। थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि शव को अस्पताल से उठा लिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: जेई पर टूट पड़े ग्रामीण: खींचकर ले गए घर के अंदर, बंधक बनाकर पीटा, जातिसूचक शब्द भी कहे, भागकर बचाई जान