फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP will start mining in rivers adjoining

यूपी से सटी नदियों में शुरू होगा खनन

Sun, 02 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के भागूवाला में उत्तराखंड वन विकास निगम की नदियों में दो सप्ताह के भीतर रेत-बजरी का खनन शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड सीमा से सटे भागूवाला क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों में वाहन खरीदने की  होड़ मची है।
विज्ञापन


उत्तराखंड वन विकास निगम की नदियों में खनन शुरू होने की प्रक्रिया से ट्रांसपोर्टरों एवं मजदूरों में खुुुुशी की लहर है। निगम की नदियों रवासन एवं कोटावाली में खनन कार्य अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जिसे लेकर निगम ने सभी तौल कांटों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया है। इस वर्ष से सभी तौल कांटों को ऑनलाइन कर दिया गया है। खनन बंद होने से क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टरों ने अपने वाहनों को बेचना शुरू कर दिया था, मगर अब ट्रांसपोर्टर ट्रक एवं डंपर खरीदने में लगे हैं। दर्जनों वाहन खनन कार्य के लिए खरीदे भी जा चुके हैं। भागूवाला क्षेत्र में अधिकांश रोजगार नदियों से खनिज संपदा की निकासी पर निर्भर है। जून 2012 में उत्तराखंड वन विकास निगम की नदियों में खनन कार्य बंद हुआ था। चार वर्ष बाद खनन कार्य शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed