ऐसा न सोचा था: खुशी-खुशी गए थे शादी में पर घर पहुंची मौत की खबर, सुनते ही बिलख पड़े परिजन, गांव में पसरा मातम
Bijnor Accident : दो दोस्त खुशी-खुशी घर से शादी में गए थे। लेकिन ऐसा किसी ने नहीं सोचा था कि अब वे जिंदा कभी वापस नहीं लौटेंगे। वहीं, दोनों की मौत की खबर गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बिजनौर जनपद में एक दर्दनाक हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। जिले के शिवाला कलां में नूरपुर मुरादाबाद मार्ग पर गांव असगरीपुर के निकट बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौत से परिजनों में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी आकिव (24) व उसका साथी शानू (23) बाइक से थाना शिवाला कलां के गांव सेला में शादी समारोह में आए थे। शादी समारोह से घर आते समय जैसे ही वह नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव असगरीपुर के निकट पहुंचे तो तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: गजब!: जिला न्यायाधीश का लिपिक खुद बन बैठा जज, थाने में रखी 535 पत्रावलियों में की हेराफेरी, ऐसे हुआ खुलासा
सूचना मिलने पर परिजनों में गम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर भड़का पति, प्रेमी समेत दो युवकों को पीटा, दोनों को गंगनहर में फेंका