फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Two constables suspended for torturing a couple who got married in Bijnor

बिजनौर: प्रेम विवाह करने वाले दंपती को प्रताड़ित करना पड़ा भारी, दो सिपाही निलंबित

Wed, 06 Oct 2021 07:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Oct 2021 07:23 PM IST
सार

बिजनौर में प्रेम विवाह करने वाले दंपती को प्रताड़ित करना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया।एसपी ने दौलतपुर चौकी पर तैनात दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। पीड़ित दंपती ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी।

विज्ञापन
UP News: Two constables suspended for torturing a couple who got married in Bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिजनौर में प्रेम विवाह कर पति के साथ रह रही युवती को प्रताड़ित करना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसपी ने दौलतपुर चौकी पर तैनात दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, युवती ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने नूरपुर की दौलतपुर चौकी के मुख्य आरक्षी राजीव कुमार और सोमवीर को निलंबित कर दिया। बता दें कि नूरपुर के गोहावर निवासी उर्मी ने गांव के ही कामेंद्र से जनवरी में प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद गांव में आकर रहने लगे। उर्मी ने अपने मायके वालों से खतरा जताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने 15 जुलाई को कामेंद्र और उर्मी को सुरक्षा दिलाने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद भी दंपती को राहत नहीं मिली। बार-बार उन्हें डराया जाता रहा। कई बार उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान श्रद्धांजलि सभा में बोले जयंत चौधरी-किसानों की हत्या कर किया बड़ा पाप
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निलंबित हुए आरक्षी की रिश्तेदारी भी गोहावर में है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों पर पक्षपात करने और बिना वजह परेशान करने का आरोप था। जिससे परेशान होकर उर्मी ने फिर से हाईकोर्ट में दौलतपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका दायर कर दी। 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी बवाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, गिरफ्तारी न होने पर धूप में सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन और नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने और पीड़िता को परेशान किए जाने को लेकर मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed