{"_id":"61d706b1ca87cb1dc76208ba","slug":"up-news-a-lover-couple-have-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों करना चाहते थे शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों करना चाहते थे शादी
Thu, 06 Jan 2022 09:57 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:57 PM IST
सार
बिजनौर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन, परिजन उनके इस फैसले के खिलाफ थे। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के धामपुर में तीन दिन पहले घर से फरार हुए प्रेमी-युगल ने मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात एक बजे हुई घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों की तलाशी ली। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के बाद मृतक प्रेमी युगल की पहचान धामपुर निवासी विशाल और शिवानी के रूप में की गई।
विज्ञापन
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद (साहनपुर नवादा) निवासी विशाल (22) का प्रेम-प्रसंग पास के गांव खानूजट निवासी शिवानी (20) के साथ चल रहा था। दोनों के परिजनों को इनके प्रेम-प्रसंग होने का पता लगा तो परिजनों ने उन पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी। परिजनों के इस दबाव के चलते तीन दिन पहले दोनों लोग घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे युवक और युवती मुरादाबाद के अगवानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना पर जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची और पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उस समय शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचना और फोटो वायरल किए। मुरादाबाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मृतक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरादाबाद पुलिस ने हादसे की सूचना धामपुर पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के प्रधान के माध्यम से प्रेमी युगल के परिजनों से उनकी पहचान कराई। इसके बाद दोनों मृतकों के परिजन शव लेने के लिए रात में ही रवाना हो गए। गुरुवार को दोनों मृतकों के शवों का अलग अलग अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट