{"_id":"66fedf2277125c1cad05a1a3","slug":"up-news-250-people-sick-from-eating-kuttu-ka-atta-in-bijnaur-less-beds-in-government-and-private-hospitals-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से 250 लोग बीमार, सरकारी और निजी अस्पतालों में कम पड़े बेड, हाहाकार मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से 250 लोग बीमार, सरकारी और निजी अस्पतालों में कम पड़े बेड, हाहाकार मचा
Thu, 03 Oct 2024 11:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:45 PM IST
सार
बिजनौर के चांदपुर में कुट्टू के आटे की पकोड़ी और अन्य सामग्री खाने से लोग बीमार पड़ने लगे। लगातार संख्या बढ़ने से अस्पतालों में हाहाकार मच गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगाए गए मरीज और तीमारदार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांदपुर क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से 250 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने का अनुमान है। निजी से लेकर सरकारी अस्पताल तक मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए। इस कारण मरीजों को चांदपुर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सभी लोगों को उल्टी, पेट दर्द, दस्त और कमजोरी की शिकायत है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर क्षेत्र में शहर से लेकर गांव तक लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़ गए। बीमार लोगों को सीएचसी ले जाया गया। यहां लगातार संख्या बढ़ती रही तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। कुट्टू का आटा कहां से आया, खाद्य विभाग की टीम इसकी जांच में जुट गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि फिलहाल कस्बे की तीन दुकानों को चिन्हित किया गया है। मरीजों से बातचीत के बाद मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ और डिप्टी सीएमओ पहुंचे चांदपुर सीएचसी
जिला मुख्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा देर रात करीब 10:30 बजे चांदपुर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी पहुंचकर उन्होंने मरीजों का हाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन की टीम भी कर रही अस्पतालों का दौरा
चांदपुर के निजी अस्पतालों में भी प्रशासन की टीम ने दौरा किया। निजी अस्पतालों में भी बीमार काफी काफी संख्या में भर्ती हैं। मरीजों की हालात को देखते हुए उन्हें रेफर करने की व्यवस्था भी की जा रही है। देर रात तक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी।