{"_id":"627a3589de87322506419c73","slug":"up-guldar-entered-the-house-in-bijnor-forest-department-team-engaged-in-catching","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में मकान में घुसा गुलदार, मालिक ने दिखाई सूझबूझ, पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में मकान में घुसा गुलदार, मालिक ने दिखाई सूझबूझ, पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम
Tue, 10 May 2022 03:21 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 May 2022 03:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को एक गुलदार के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने गुलदार को कमरे में घुसा देखकर बाहर से ताला लगा दिया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
घर में घुसा गुलदार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार एक मकान में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। हालांकि मकान मालिक की सूझबूछ से गुलदार को कमरे में ही कैद कर लिया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल लगाया। टीम अभी मौके पर ही मौजूद है। गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मडावली थानाक्षेत्र के गांव निवासी बृजेश प्रजापति के मकान में गुलदार घुस गया। किसान ने बताया गया कि उस समय घर में कोई नहीं था। मकान का गेट खुला था जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो कमरे में खड़खड़ाहट सुनाई दी।
किसान ने कमरे में झांककर देखा तो गुलदार कोने में बैठा हुआ था। वहीं किसान ने तुरंत बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी एहसान की मदद से बृजेश ने कमरे में ताला लगा दिया और घर के अन्य सदस्याें को अलर्ट कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर सामाजिक वानकी के डिप्टी रेंजर अधिकारी हरि गोविंद सिंह दरोगा नीतीश कुमार आदि टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घर में जाल लगा दिया। एसडीओ बिजनौर से मौके पर पहुंचे हैं। हालंकि अभी गुलदार पकड़ा नहीं गया है। मंडावली पुलिस भी मौके पर मौजूद है