फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP elections: Deputy Chief Minister Keshavprasad Maurya will address the public in Bijnor today

यूपी चुनाव : उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य बोले- सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है भाजपा

Wed, 08 Dec 2021 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Dec 2021 11:29 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य आज दोपहर को बिजनौर के खालसा इंटर कॉलेज में बने मंच सेजनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है।

विज्ञापन
UP elections: Deputy Chief Minister Keshavprasad Maurya will address the public in Bijnor today
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा शासन में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। उन्होंने जनपद में हुए 193 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण करने के साथ ही जनपद के बिजनौर नूरपुर मार्ग का नाम काशीराम व चांदपुर बिजनौर मार्ग का नाम ज्योतिबा फूले मार्ग करने की घोषणा की।

विज्ञापन


बुधवार को नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने सात साल में जितने विकास कार्य किए हैं। उनकी तुलना में कांग्रेस 60 वर्षों में आधे कार्य भी नही कर पाई। मोदी राज में देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने बिजनौर नूरपुर मार्ग का नाम काशीराम मार्ग व चांदपुर बिजनौर मार्ग का नाम ज्योतिबा फूले मार्ग करने की घोषणा की। इसके अलावा नूरपुर में बने लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले का नाम कर्पूरी ठाकुर रखने की घोषणा की। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता का माहौल था। गुंडागर्दी चरम पर थी व माफिया सरकार पर हावी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडे माफिया या तो जेल चले गए अथवा प्रदेश छोड़ गए। प्रदेश में अब कानून का राज है। पिछली सरकार में त्योहार मनाने पर पाबंदी थी, जबकि भाजपा सरकार में कांवरियों पर आकाश से फूल बरसाए जाते हैं। अयोध्या में दीपोत्सव व कृष्ण नगरी मथुरा में होली शान से मनाई जाती है।

मुज्जफरनगर दंगा सपा की नाकामी है। उस समय हत्यारों को सपा सरकार के इशारे पर छोड़ दिया गया था, जिससे दंगा हुआ। सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस लोगों को लड़ाकर सत्ता में आना चाहती हैं। विरोधी पार्टियां तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है।

सपा और बसपा शासन में केवल पांच जिलों में ही विकास होता था, जबकि भाजपा सरकार में सभी 75 जिलों में समान रूप से विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed