{"_id":"610588438ebc3ed7d8757827","slug":"up-crime-news-a-man-has-killed-his-daughter-of-nine-years-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: पिता ने अपनी इकलौती बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: पिता ने अपनी इकलौती बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 31 Jul 2021 10:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:58 PM IST
सार
नशे में धुत पिता ने अपनी नौ साल की बेटी को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर खुर्द में शनिवार रात परिजनों के शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक ने गुस्से में अपनी इकलौती नौ माह की बच्ची हिदाया को जमीन पर पटक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतपुर खुर्द में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ही नाजिम घटना के वक्त रात नशे की हालत में था। नाजिम की करीब डेढ़ साल पहले महताब के साथ शादी हुई थी, हिदाया उनकी इकलौती पुत्री थी। घटना से पहले वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी महताब से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद नाजिम ने बच्ची को उठा लिया और जमीन पर पटकर दिया। शोर व उसकी पत्नी का रोना सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और उसे लानत दी। ग्राम प्रधान मुस्तफा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना मंडावली पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं ग्रामीण की भीड़ थाने पर जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ उनमें आक्रोश है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन