फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime: Former village head was shot dead in Bijnor district

खौफनाक वारदात: पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, मृतक के दो पत्नियां और 15 बच्चे, ऋषिकेश गए हुए थे परिजन

Mon, 02 May 2022 11:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 May 2022 11:14 PM IST
सार

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के दो पत्नियां और 15 बच्चे हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Crime: Former village head was shot dead in Bijnor district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के गांव रामपुर चांठा में घर के आंगन में सो रहे पूर्व प्रधान सागर सिंह सैनी (68) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव रामपुर चांठा निवासी सागर सिंह सैनी (68) की दो पत्नियां तारो देवी व चंद्रो देवी और नौ पुत्र व छह पुत्रियां हैं। चंद्रो देवी पिछली योजना में गांव की प्रधान थी। वह खुद भी गांव सीकरी के प्रधान के रह चुके थे। रविवार रात सागर सिंह घर के आंगन में सोए हुए थे। उनका पुत्र हरेंद्र अपनी पत्नी के साथ कुछ दूरी पर सो रहा था। दोनों पत्नियां पौत्र के जन्म पर ऋषिकेश गई हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेंद्र ने बताया कि हत्यारोपी छत के रास्ते आया था और उसी रास्ते से फरार हो गया। रात में अंधेरा होने के कारण वह उसे पहचान नहीं पाया। उसने अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष मंडवाली मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed