{"_id":"62221f9456800c7b5f01ca10","slug":"up-crime-dead-body-burnt-after-murdered-in-bijnor-police-have-investigation-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधजली लाश से फैली सनसनी: मर्डर के बाद शव को जलाया, हत्या की वजह जानने में जुटीं तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधजली लाश से फैली सनसनी: मर्डर के बाद शव को जलाया, हत्या की वजह जानने में जुटीं तीन टीमें
Fri, 04 Mar 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Mar 2022 07:47 PM IST
सार
बिजनौर में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया। हत्या की वजह जानने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
जांच करती बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में एक युवक की हत्या कर हाईवे से दो किलोमीटर दूर शव फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल या ज्वलनशील पदार्थ से जलाया भी गया। अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पहचान और हत्याकांड के खुलासे को तीन टीमों का गठन किया गया है। मृतक का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव भनौटी के जंगल में शुक्रवार की सुबह एक अधजला शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसके गले में सोने की चेन और उंगली में सोने की अंगूठी है। पुलिस ने शनाख्त के लिए आस पास के गांव में भी खबर की लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका है। पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। जिससे शव का चेहरा औरा और कपड़े पूरी तरह से जल गए। अधजले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अनैतिक संबंधों अथवा रंजिश के चलते हत्या की गई है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। उधर, एएसपी देहात रामअर्ज और सीओ सुनीता दहिया ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि हत्या कहीं और की गई है, यहां लाकर शव को फेंका गया है। पहचान छिपाने के मकसद से पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।