फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Congress against inflation, doing aarti of cylinder

बिजनौर: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलिंडर की उतारी आरती

Tue, 05 Apr 2022 10:35 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

देशभर में कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में बिजनौर में भी कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने महंगाई का विरोध करते हुए गैस सिलिंडर की आरती
उतारी।

विज्ञापन
UP: Congress against inflation, doing aarti of cylinder
मांगो को लेकर ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने 31 मार्च से देशभर में महंगाई के विरोध में आंदोलन छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में बिजनौर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में गैस सिलिंडर की आरती भी उतारी। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने तेजी से बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: बच्चों को घर पर भी समय दें अभिभावक, लिखने की भी डालनी होगी आदत
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि दिन-प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल है। इस दौरान प्रदर्शनकारी पदाधिकारियों ने गैस सिलिंडर की आरती भी उतारी। 

जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी एवं शहर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। देश का हर नागरिक महंगाई की आर्थिक मार झेल रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, नजाकत अल्वी, इकबाल अहमद ठेकेदार, वीरेश गहलोत, चौधरी विजेंद्र सिंह, मीनाक्षी सिंह, अंजू देवी, हुकुम सिंह, वसीम अहमद, आमोद शर्मा, अंसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed