फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents should give time to children even at home

अमर उजाला अभियान शिक्षा: बच्चों को घर पर भी समय दें अभिभावक, लिखने की भी डालनी होगी आदत

Mon, 04 Apr 2022 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2022 02:00 AM IST
सार

नए सत्र के शुरू होते ही अभिभावकों के लिए भी स्कूलों ने अपने स्तर से कार्यशालाओं और सेमिनार किया। ऑफलाइन मोड में आने के बाद बच्चों को घर पर रहकर भी ध्यान देने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Parents should give time to children even at home
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सभी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। ऑफलाइन कक्षाओं के शुरू होते ही स्कूलों ने नौनिहालों पर विशेष रूप से ध्यान देना शुरू कर दिया है। शिक्षक अभिभावकों से भी अपील कर रहे हैं कि वह घर पर भी बच्चों की पढ़ाई पर जोर दें। लेखनी और पढ़ने की क्षमता पर कार्य करने की जरूरत है।

विज्ञापन


दो साल चलीं ऑनलाइन कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की लेखनी और पढ़ने की क्षमताओं पर फर्क पड़ा। बच्चों के लिए अभिभावकों को अपना रुटीन भी बदलना पड़ा है। स्कूलों द्वारा दिए गए टिप्स पर भी अभिभावक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड: बिजनौर जिले में 51 परीक्षा केंद्रों के बदले गए व्यवस्थापक, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटा प्रशासन, एसटीएफ होगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए भी हुईं कार्यशाला
नए सत्र के शुरू होते ही अभिभावकों के लिए भी स्कूलों ने अपने स्तर से कार्यशालाओं और सेमिनार किया। ऑफलाइन मोड में आने के बाद बच्चों को घर पर रहकर भी ध्यान देने के लिए कहा गया। बच्चों की घर पर पढ़ाई से लेकर डाइट तक के टिप्स भी अभिभावकों को दिए गए हैं।

घर पर ही बदला रुटीन
छोटी बेटी की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए रुटीन में बदलाव करना पड़ा है। ऑनलाइन कक्षा से सुबह जल्दी उठने की भी बच्चों की आदत छूट गई है। ऐसे में रुटीन को दोबारा पहले जैसा बनाना होगा। - रुचि गर्ग, अभिभावक

लिखने की आदत डालनी होगी
ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चों की लेखन शैली पर प्रभाव पड़ा है। इसके लिए अब घर पर लेखन का अभ्यास करा रहीं हूं। दोबारा से पहले जैसा रुटीन आने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। - राधा, अभिभावक

एक घंटा रोजाना घर पर ही क्लास
दोनों छोटे बेटों की घर पर क्लास लेना शुरू कर दिया है। ऑनलाइन पढ़ने के बाद थोड़ी दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ रहा है। लेकिन जल्द ही स्कूल के साथ घर पर भी थोड़ी मेहनत करने से पहले की तरह बच्चों का रुटीन सुधरेगा। - सुमन, अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed