फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: ambulance carried by tied to the tractor in Bijnor Distict UP, investigation of the exhaustion of fuel started

यूपी: ट्रैक्टर से बांधकर एंबुलेंस को ले जाने के मामले ने पकड़ा तूल, फ्यूल खत्म होने की जांच शुरू

Sun, 03 Apr 2022 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 05:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एंबुलेंस को ट्रैक्टर से बांधकर पेट्रोल पंप तक ले जाने का  मामला सामने आया है। एंबुलेंस दो माह के बच्चे को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कर लौट रही थी। 
इसी दौरान फ्यूल की वजह से बंद हो गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
UP: ambulance carried by tied to the tractor in Bijnor Distict UP,  investigation of the exhaustion of fuel started
ट्रैक्टर से बांधकर ले जानी पड़ी एंबुलेंस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में एंबुलेंस को ट्रैक्टर से बांधकर पेट्रोल पंप तक ले जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीज को छोड़कर लौटने के दौरान फ्यूल खत्म हुआ। एंबुलेंस चालक सफाई दे रहे हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए हमने एंबुलेंस दौड़ा दी थी। वहीं मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी वीडियो को पोस्ट कर टवीट किया है। हालांकि पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक एंबुलेंस जिला अस्पताल बिजनौर से दो माह के बच्चे को लेकर साढ़े तीन बजे मेरठ के लिए रवाना हुई। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद बच्चे को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस वापस बिजनौर की ओर लौटने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ramadan 2022: 14 घंटे का होगा पहला रोजा, कैसे बरतें एहतियात, सेहत का भी रखना होगा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मवाना से पहले एंबुलेंस का फ्यूल खत्म हो गया। जिससे एंबुलेंस रास्ते में ही बंद हो गई। जिसके चलते एंबुलेंस को एक ट्रैक्टर की सहायता से पैट्रोल पंप तक पहुंचाया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मरीज के परिजनों से बात की गई।


इस दौरान परिजनों ने बताया कि अब बच्चे की हालत में सुधार है। मेरठ पहुंचने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं जिला प्रोग्राम मैनेजर गिरीश पुरोहित ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो सामने आया है कि मरीज की स्थिति नाजुक देखते हुए पहले उसे मेरठ भर्ती कराया गया।

एंबुलेंस में इतना फ्यूल था कि मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सके। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है। अगर जांच में एंबुलेंस चालक और उसका साथी की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed