{"_id":"5dc859618ebc3e5b02424b43","slug":"uae-and-saudi-arabian-players-could-not-overcome-indians-bijnor-news-mrt452951531","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों से पार नहीं पा सके यूएई और सऊदी अरब के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीयों से पार नहीं पा सके यूएई और सऊदी अरब के खिलाड़ी
विज्ञापन
नूरपुर में सीबीएसई की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
नूरपुर (बिजनौर)। आरआर पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही सीबीएसई स्कूलों की राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में चेन्नई, इंदौर, बनारस, दिल्ली और बालिका वर्ग में कोलकाता, पश्चिम बंगाल, गाजियाबाद की टीमों ने जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया। खास बात यह रही कि चैंपियनशिप में शारजाह (यूएई) और दम्माम (सऊदी अरब) की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन अंडर 14 बालक वर्ग में एसबीओए स्कूल चेन्नई की टीम ने डीआईएस शारजाह (यूएई) की टीम को 3 -0 से हराया। एसआईसीए स्कूल इंदौर, मध्य प्रदेश की टीम ने लोयला पब्लिक स्कूल पटना बिहार को 3-0 से हराकर मुकाबला जीता। सनबीम सनसिटी पब्लिक स्कूल बनारस, उत्तर प्रदेश की टीम ने सेंट मैरी सेंट्रल पब्लिक स्कूल केरला को 3-1 से पराजित किया। मानव स्थली पब्लिक स्कूल दिल्ली की टीम ने डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल गुवाहटी, असम की टीम को 3-1 के अंतर से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में कल्याणी पब्लिक स्कूल कोलकाता, पश्चिम बंगाल की टीम ने भवंश बीपी विद्या मंदिर नागपुर, महाराष्ट्र की टीम को 3-0 से हराया। सेंट्रल मॉडल पब्लिक स्कूल पश्चिम बंगाल की टीम ने बाल भारती, नई दिल्ली की टीम को 3-1 से हराया। जेकेजी पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की टीम ने इंडियन इंटरनेशनल स्कूल दम्माम, सऊदी अरब की टीम को 3-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रधानाचार्य के अनुसार प्रतियोगिता 14 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खेल सचिव टीकम सिंह, सीबीएसई के टेक्निकल डेलीगेट अतुल चौधरी, रेफरी मनोज शर्मा, सुभाष तेवतिया, अनुज शर्मा, संदीप शर्मा, सलीम खान, अशोक कुमार व सीबीएसई आब्जर्बर डा. पुष्पेंद्र पुरुसवानी मौजूद रहे।