फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths die in truck collapse

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कोटद्वार मार्ग पर हुए हादसे में कोटद्वार निवासी युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर बाइक से आ रहे दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। चंदनपुरा के निकट हुए हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। युवकों के पास मिले मोबाइल से फोन करने पर उनकी पहचान कोटद्वार के आम पड़ाव के रहने वाले सलमान के रूप में हुई। दोनों ही युवकों के नाम सलमान बताए गए हैं। इनमें एक युवक टेलरिंग करता है, जबकि दूसरा पीओपी का काम करता है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव घटनास्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचा दिए। सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन सीएचसी समीपुर पहुंचे। वहीं नजीबाबाद। रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बौद्धिक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मौजूद यूपी 100 पुलिस की गाड़ी सूचना के बावजूद आधा घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची।रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के निकट बदायूं डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 77एएन- 2106 की चपेट में आने से युवक का सिर कुचल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल स्टेशन पुलिस चौकी के पास खड़ी यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसमेें कोई रुचि नहीं ली। बाद में थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों को घटनास्थल भेजा। लगभग आधे घंटे बाद हाईवे के बीच में पड़ा शव हटाया गया। बस को घटनास्थल के निकट खड़ी करा लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि लगभग 30 वर्ष का युवक काफी समय से क्षेत्र में घूमता दिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed