फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two villages sealed after getting Corona positive

यूपी: बिजनौर में देहात तक पहुंचा कोरोना, पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील किए दो गांव

Tue, 21 Apr 2020 09:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Two villages sealed after getting Corona positive
हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव रेहरा के रास्तों पर बैरिकेटिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा क्षेत्र के दो गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों गांवों के साथ एक किलोमीटर का एरिया सील करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवकों के परिजनों को जांच कराकर आइसोलेशन केंद्र भिजवा दिया।

विज्ञापन


गांव रेहरा और नसीरपुर शेख में अलग- अलग दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक 18 वर्षीय और दूसरा 20 वर्षीय युवक शामिल है। वह दोनों देबवंद के मदरसे में पढ़ते थे। पुलिस ने दोनों को क्षेत्र के अन्य सात छात्रों सहित क्वारंटीन के लिए 14 मार्च को स्वाहेड़ी भेजा था। रविवार रात दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दस नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप, महिला और दो मासूम बच्चे भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश श्रीवास्तव और तहसीलदार चांदपुर पुलिस बल के साथ दोनों गांवों में पहुंचे। गांव रेहरा में छह प्वाइंट और नसीरपुर शेख में पांच प्वाइंट बनाकर रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया है।

एसडीएम घनश्याम वर्मा का कहना है कि दोनों गांवों में लॉकडाउन का पूरा पालन कराया जाएगा। अब जरूरतमंदों को डोर टू डोर राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed