फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people have died and three people were injured in road accident in Bijnor

जीजा-साले की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ में मारी टक्कर, हादसे दो की गई जान, तीन लोग हुए घायल

Tue, 10 May 2022 01:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 May 2022 01:45 AM IST
सार

हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ में ऐसी टक्कर मारी कि मौके पर दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people have died and three people were injured in road accident in Bijnor
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिजनौर रोड पर ईदगाह के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे जुगाड़ में टक्कर मार दी। इस हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मरने वालों में इंद्रजीत (16) निवासी गांव पैजानिया और उसके बहनोई सागर (35) निवासी रुस्तमुपर, हल्दौर की मौत हो गई। गांव पैजानिया निवासी आदित्य, अजीत व राजकुमार घायल हुए हैं। इंद्रजीत जुगाड़ चलाकर सामान ढोने का काम करता है। सोमवार सुबह वह अपने बहनोई सागर के साथ पैजनियां से जुगाड़ में पुट्टी के कट्टे लादकर नूरपुर आ रहा था। जैसे ही वह नूरपुर से पहले ईदगाह के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जुगाड़ के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंद्रजीत के चाचा मगन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जीजा-साले की एक साथ हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed