फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two passenger trains were canceled

दो पैसेंजर ट्रेन हुईं रद्द

Thu, 21 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 21 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two passenger trains were canceled
नजीबाबाद में ट्रेन के सहायक चालक की लापरवाही के कारण रेलवे को दो लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



नजीबाबाद से प्रात: नौ बजकर दस मिनट पर कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन का रिवर्सल (चाबी) स्टेशन मास्टर कक्ष से अचानक गुम हो गई। काफी देर तक चाबी को तलाशा गया। लगभग एक घंटा रिवर्सल ढूंढने के लिए हड़कंप मचा रहा। काफी देर बाद पता चला कि नजीबाबाद से प्रात: आठ बजकर 35 मिनट पर गजरौला जाने वाली पैंसेजर ट्रेन 54382 का सहचालक भूल से नजीबाबाद-कोटद्वार पैंसेजर ट्रेन का रिवर्सल अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


तब तक नजीबाबाद-गजरौला पैंसेजर ट्रेन किरतपुर स्टेशन से आगे बढ़ चुकी थी। तत्काल बिजनौर स्टेशन को सूचना देकर गजरौला से नजीबाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन से कोटद्वार पैंसेजर ट्रेन का रिर्वसल नजीबाबाद स्टेशन वापस कराने की सूचना दी गई। नजीबाबाद स्टेशन ने मुरादाबाद कंट्रोल को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली और कोटद्वार से नजीबाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी। रिवर्सल आने के बाद प्रात: 11 बजकर 30 मिनट पर कोटद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 54387 निर्धारित समय पर कोटद्वार के लिए रवाना हुई। सहायक चालक की लापरवाही से दो ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान रहे । उधर एसएस अजीत सिंहे ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर मुरादाबाद कंट्रोल को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed