फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two oxygen generators installed at Haldaur CHC

हल्दौर सीएचसी पर लगाए दो ऑक्सीजन जेनरेटर

Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two oxygen generators installed at Haldaur CHC
हल्दौर सीएचसी पर लगाया गया ऑक्सीजन जनरेटर। - फोटो : BIJNOR
हल्दौर सीएचसी पर लगाए दो ऑक्सीजन जेनरेटर
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में भी दो ऑक्सीजन जेनरेटरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये दोनों 50-50 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन प्रति मिनट करेंगे। जरूरत पड़ने पर इनसे 20 मरीजों को एक बार में ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती है।
कोरोना संक्रमण के नए रूप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकस है। कोरोना के खिलाफ उपचार में प्रयोग होने वाली दवाई व बाकी सामान की कमी को पूरा किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक किल्लत ऑक्सीजन की हुई थी। प्रशासन के आंकड़े कुछ भी कहें, लेकिन ऑक्सीजन के अभाव में बहुत लोगों की मौत हुई थी। तब बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन सिलिंडर घरों में बिना जरूरत के रख लिए गए थे। इस बार प्रशासन पहले से ही चौकस है। जिला अस्पताल में आए वेंटिलेटर को चलाने के लिए स्टाफ को पहले ही प्रशिक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में दो, स्योहारा और धामपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक एक ऑक्सीजन प्लांट पहले ही लग चुके हैं। कोरोना का नया वेरिएंट आने के बाद विभाग ने तेजी से काम करते हुए अब हल्दौर में भी दो ऑक्सीजन जेनरेटर संचालित करा दिए हैं। एक जेनरेटर से एक मिनट में 50 लीटर तक ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है। ये जेनरेटर हवा से ऑक्सीजन खींचकर मरीज को सप्लाई करेंगे। इनका ट्रायल भी हो चुका है। ऑक्सीजन मास्क भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की पूरी तैयारी
केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मदनपाल ने बताया कि केंद्र में ऑक्सीजन जेनरेटर लगाकर संचालित कर दिए गए हैं। केंद्र पर विपरीत परिस्थितियों के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है। लोगों को टीकाकरण कराने के लिए भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed