{"_id":"5723b0404f1c1b3969a91ae0","slug":"two-open-defecation-free-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांव खुले में शौच मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांव खुले में शौच मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
गांव पृथ्वीपुर बनवारी में आशा को सम्मानित करतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में डीएम ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर बनवारी और चकशहजानी को ओडीएफ (ऑपन डिफिकेशन फ्री) योजना के तहत खुले में शौच मुक्त घोषित किया है। ग्रामीणों को सुझाव दिया है कि वे अब न तो स्वयं खुले में शौच को जाएंगे और न ही गांव के किसी और अन्य व्यक्ति को खुले में शौच को जाने देंगे।
डीएम बी चंद्रकला पहले गांव पृथ्वीपुर बनवारी गांव में गईं। गांव के पंचायत घर पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने बताया कि सरकार की ओर से जो गांव खुले में शौच मुक्त घोषित हुए हैं उन गांवों में विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित होगी। गांववासियों ने बिजली, पानी, सड़क सुरक्षा, चिकित्सा की सुविधाओं को मानक अनुरूप मुहैया कराने की मांग की है। गांववालों ने यह भी बताया कि गांव के कुछ लोग सट्टेबाजी कराते हैं। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हैं। गांव का एक टीचर कोतवाली ब्लाक के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। जो इस अवैध धंधे में लिप्त है। डीएम ने समस्याओं को सुनने के बाद निदान कराने का भरोसा दिया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं व निगरानी समिति के सदस्यों, प्रधान फैमिदा परवीन व चौकीदार को सम्मानित किया। चौकीदार मो उमर को एक हजार रुपये देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एसपी सुभाष बघेल, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ अशोक यादव, तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह रहे। इसके बाद डीएम ने गांव चकशहजानी में जाकर गांव को खुले में शौच मुक्त योजना में घोषित किया।