{"_id":"5ff35feb8ebc3e3e731c3cf9","slug":"two-officials-of-ramganga-dam-project-corona-infected-dhampur-news-mrt5189125160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध परियोजना के दो अधिकारी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध परियोजना के दो अधिकारी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कालागढ़ में सरकारी कार्यालय को सैनिटाइज करता कर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा बांध परियोजना के दो अधिकारी कोरोना संक्रमित
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रामगंगा भवन व परियोजना मुख्यालय को बंद कर दिया गया। कार्यालयों, भवनों व अधिकारियों के आवासों को सैनिटाइज कराया गया। पांच जनवरी को कार्यालय आने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा। उसके बाद ही उन्हें कार्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय पर एक सहायक अभियंता व एक अवर अभियंता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परियोजना के उच्च अधिकारियों ने सिंचाई भवन मुख्यालय के समस्त कार्यालयों व रामगंगा भवन को बंद कर दिया। सहायक अभियंता एमके लखवार ने बताया कि विभाग के दो अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट व देहरादून से कराई गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि पांच जनवरी को कार्यालय का केवल एक ही द्वार खोला जाएगा। साढ़े नौ बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम अंदर जाने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। उसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। संक्रमित अधिकारियों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। अधिकारियों के निवास सैनिटाइज कर कर उन पर लिखित सूचना लगा दी गई है कि यहां कोई प्रवेश न करे। एक अधिकारी देहरादून में क्वारंटीन हैं तो दूसरे जौलीग्रांट में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है।