फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two new species of wheat liked the environment of Bijnor

Bijnor News: गेहूं की दो नई प्रजातियों को भाया बिजनौर का वातावरण

Tue, 30 May 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two new species of wheat liked the environment of Bijnor
- इस बार जनपद में बेमौसम बारिश होने से गेहूं फसल को हुआ नुकसान
विज्ञापन

- सरकारी फार्म पर डीबीडब्लू 332 एवं 327 नई प्रजाति की हुई थी बुवाई
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के सरकारी दो फार्म की जमीन पर गेहूं की नई प्रजातियां का उत्पादन हुआ है। मौसम की मार के बाद भी नवीन उन्नत प्रजातियों का उत्पाद अच्छा रहा है। इस गेहूं को बीज के लिए सुरक्षित रखा गया है। ताकि गेहूं की बुवाई के सीजन में किसानों को वितरित किया जा सके।

जनपद में मुख्य फसल गन्ना है। यहां गन्ने का क्षेत्रफल करीब दो लाख 55 हजार हेक्टेयर में रहा। गन्ने के बाद जनपद में गेहूं की बुवाई होती है। इस बार जनपद में राजकीय कृषि फार्म कादराबाद एवं पृथ्वीपुर में करीब 11 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दो नई उन्नत प्रजातियों का बीज उत्पादित किया गया। इन दोनों प्रजातियों का बीज तैयार करने को छह क्विंटल बीज कृषि विभाग में आया था। गेहूं की इन उन्नत प्रजाति डीबीडब्लू 332, डीबीडब्लू 327 प्रजाति उत्पादित की गई।
विज्ञापन

इस बार गेहूं की फसलों पर मौसम की काफी मार रही है। किसानों व अफसरों के अनुसार गेहूं बुवाई से कटाई तक बारिश आंधी गेहूं की फसल को झेलनी पड़ी। इस कारण जनपद का उत्पादन सामान्य ही रहा है। यह दोनों नई प्रजातियों का उत्पादन करीब 4.5 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से उत्पादन दिया। अफसरों के अनुसार दोनों गेहूं के बीज अच्छे है। इनकी पैदावार भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि दोनों नई प्रजाति हैं। इनका उत्पादन सही है। अगले वर्ष रबी सीजन में कृषि विभाग इन गेहूं के बीज किसानों को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed