{"_id":"68c85787cd7d902a0a0ffaa2","slug":"two-miscreants-were-shot-in-the-legs-in-the-encounter-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-160196-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरोें में लगीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरोें में लगीं गोलियां
Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। थाना नहटौर और कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को दबोच लिया। घेराबंदी के वक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल दोनों बदमाश मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा कर दिया है।
रविवार की रात दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने रोकने प्रयास किया तो उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इरशाद और गुलफाम निवासीगण जागीर पट्टी ग्राम सूजडू थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार इनके दो अन्य साथी सुलेमान निवासी ग्राम किथौड़ा थाना किरतपुर और मो. शाहनवाज निवासी ग्राम कल्हैडी थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा कारतूस तथा दो कारतूस बरामद किए। चोरी किए गई चार बैटरी, दो इनवर्टर, दो छोटी बैटरी, एलईडी, बाइकें बरामद की हैं। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लंबा है हिस्ट्रीशीटरों का आपराधिक इतिहास : मुजफ्फरनगर व बिजनौर के विभिन्न थानों में इरशाद पर 12 तथा गुलफाम के विरुद्ध 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सुलेमान व शाहनवाज के विरुद्ध तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं।