{"_id":"62571c5fd65bd314e9228411","slug":"two-killed-including-old-man-in-road-accidents-nazibabad-news-mrt584431339","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत
नजीबाबाद/हीमपुरदीपा। नजीबाबाद के भारत सिनेमा फ्लाई ओवर से गुजर रहे कोटद्वार निवासी तीन बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए। वहीं, चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर एसपी कॉलेज तिगरी के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन साल का एक बालक घायल हो गया। दोनों ही घटनाओं में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
बालागंज कोटद्वार से नजीबाबाद लग्न में आए एक वृद्ध सहित तीन लोग बाइक से कोटद्वार लौट रहे थे। बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की साइड से टकरा गई। बाइक पर सवार वृद्ध सहित तीनों बाइक सवार उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से टकराते हुए लगभग 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया। जहां 70 वर्षीय श्रीराम की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय रजत और सौरभ को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के चांदपुर बिजनौर मार्ग पर बुधवार की देर शाम बाइक सवार जलीलपुर निवासी रवि (35) की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा तीन वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बालक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है।