फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two groups of traders clashed in the new market of Dhampur

धामपुर की नई मंडी में व्यापारियों के दो गुट भिड़े

Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two groups of traders clashed in the new market of Dhampur
धामपुर बड़ी मंडी में सब्जी आढ़त व्यापारियों से वार्ता करते पालिका के ईओ सुभाष कुमार व अन्य। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर की नई मंडी में व्यापारियों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन

धामपुर। बड़ी मंडी स्थित परिसर में सब्जी मंडी आढ़त संचालन को लेकर व्यापारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। एक गुट नई सब्जी मंडी में कारोबार करने को पहुंच गया। वहीं, एक गुट बड़ी मंडी में ही व्यापार करने की जिद पर अड़ा है। इस मामले को लेकर आढ़तियों के दो गुटों में बुधवार को जमकर नोकझोंक हुई। मामला इस कदर बढ़ा कि ईओ को बगैर जांच किए बैरंग ही लौटने को विवश होना पड़ा। ईओ ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है।
गौरतलब है कि नगर के बड़ी मंडी स्थित परिसर में पिछले कई दशकों से सब्जी की आढ़त का संचालन होता आ रहा है। आबादी बढ़ने के साथ ही सब्जी मंडी स्थल भी अब छोटा पड़ने लगा है। जिस कारण हर समय जाम अतिक्रमण की समस्या बनी रहती है। कोरोना काल में परेशानी को देखते हुए कुछ सब्जी विक्रेताओं ने नहटौर रोड स्थित एक निजी परिसर में नई सब्जी मंडी का संचालन शुरू कर दिया। करीब आधा दर्जन से अधिक पुराने सब्जी व्यापारियों ने बड़ी मंडी स्थल को छोड़कर नई जगह पर जाने से इंकार कर दिया है। यह लोग पुरानी बड़ी मंडी परिसर से ही व्यापार करने जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन

सब्जी व्यापारियों ने बीते दिनों एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप उनके छोड़े फड़ों पर कुछ नए लोगों के व्यापार करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार पालिका टीम के साथ बड़ी मंडी स्थित परिसर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए बड़ी मंडी परिसर में सब्जी व्यापार न करने की हिदायत दी। इस दौरान व्यापारी गुट आपस में भिड़ गए। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। मामला बढ़ने से बात किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। ईओ सुभाष कुमार ने कहा कि वह इस मामले की रिपोर्ट एसडीएम को देंगे। आगे की कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर ही की जाएगी। इस दौरान सब्जी व्यापारी खुशीराम सैनी, होशराम सैनी, सुरेंद्र सैनी, हैदर अली, पतराम सिंह, भूपेंद्र सिंह बांटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed