{"_id":"5f0366a98ebc3e43156ffe12","slug":"two-gangsters-of-vehicle-thief-gang-arrested-nazibabad-news-mrt4899790119","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश में जुटे अधिकारी
Tue, 07 Jul 2020 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नजीबाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी के तीन ट्रैक्टर सहित पांच वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस को गिरोह का मुख्य सरगना की तलाश है।
विज्ञापन
एसपी संजय त्यागी, सीओ प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में नजीबाबाद पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान पंजाब से लाकर क्षेत्र में ट्रैक्टर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो अभियुक्तों रानीपुर निवासी हरवेंदर सिंह उर्फ सोनू, बड़िया निवासी डीपी सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: आखिर प्रेमी ने क्यों किया था नवविवाहिता का कत्ल, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
पुलिस ने निशानदेही पर बिजौरी में छापा मारकर अमनदीप के बिजौरी स्थित झाले से चोरी के तीन ट्रैक्टर, एक ऑल्टो कार और एक स्कूटी बरामद की। मुख्य आरोपी बिजौरी निवासी अमनदीप पुलिस की दबिश से पहले ही फरार हो गया। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी अमनदीप की पुलिस तलाश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/