फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two friends died and five were injured as Scorpio overturned

Bijnor News: स्कॉर्पियो पलटने से दो दोस्तों की मौत, पांच घायल

Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two friends died and five were injured as Scorpio overturned
बिजनौर में वीकेआईटी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखती भीड़। स्रोत ग्राम - फोटो : कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।
बिजनौर। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि पांच युवक घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। यह हादसा दोस्त की बरात से लौटते वक्त बिजनौर-नगीना मार्ग पर बुधवार रात दो बजे हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को गांव मायापुरी निवासी आर्यन चौधरी (24) पुत्र नीटू अपनी स्कॉर्पियों लेकर गांव गंगदासपुर के रहने वाले दोस्त की बरात में जाने के लिए घर से निकला। बिजनौर से स्कॉर्पियों में उसके साथ उसका दोस्त आर्यन पुत्र देवेंद्र भी सवार हुआ। दोनों नगीना मार्ग पर महेश्वरी जट के पास ओम फार्म हाऊस में शादी में पहुंचे। रात में एक बजे के बाद घर लौटते समय शादी से उनके पांच और दोस्त स्कॉर्पियों में सवार हो गए। सभी सात दोस्त बिजनौर आ रहे थे। स्कॉर्पियो गाड़ी वीकेआईटी कॉलेज के पास पहुंची तो नीलगाय से बचाने में अनियंत्रित हो गई। गाड़ी ने सड़क पर कई पलटे खाए और पास के ही खेत में जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार देवांश (22) पुत्र वरुण उर्फ भोले निवासी सालमाबाद और शिवांग रावत (24) पुत्र जगदीश निवासी आवास विकास कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, डाक्टरों ने देवांश और शिवांग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि आर्यन निवासी मायापुरी, विशु राणा (23) पुत्र ओमवीर, अर्बन मलिक और शिवि निवासीगण आवास विकास कॉलोनी तथा आर्यन पुत्र देवेंद्र निवासी रसीदपुर गढ़ी भी घायल हुए। जिनका इलाज चल रहा है। उधर परिजनों ने दोनों मृतकों का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बुझ गए दोनों ही घरों के इकलौते चिराग
देवांश पुत्र वरुण निवासी सालमाबाद अपने पिता का इकलौता पुत्र था जोकि चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। अब दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आया था। वहीं शिवांग रावत भी अकेला बेटा ही था। शिवांग ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा था।

12 वीं तक सहपाठी रहे हैं सभी दोस्त
सभी सातों दोस्त 12 वीं तक एक साथ ही पढ़े हैं। मगर इस सड़क हादसे में दो दोस्त दुनिया को अलविदा कह गए। शादी से लौटते वक्त गाड़ी में सवार एक युवक ने वीडियो भी बनाई थी। जिसमें गाड़ी में फिल्मी गीत भी सुनाई दे रहा है। गाने को सभी दोस्त गुनगुना रहे थे। यह वीडियो छोइया नदी के पास बनाया गया था। इसके बाद तुरंत ही इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को बनाने के बाद गाड़ी करीब तीन किलोमीटर ही चली थी कि मस्ती के पल पलक झपकते ही गम में बदल गए।

नीलगाय सामने आते ही ब्रेक लगाए, फिर पता नहीं ...
जिस वक्त गाड़ी में वीडियो बनाया गया, उस वक्त गाड़ी को आर्यन निवासी मायापुरी चला रहा था लेकिन जब हादसा हुआ तो उस दौरान गाड़ी आर्यन निवासी रसीदपुर गढ़ी चला रहा था। यानि बीच में ड्राइवर बदला गया था। रसीदपुर गढ़ी के आर्यन ने बताया कि अचानक नीलगाय सामने आई तो ब्रेक लगाए ...इसके बाद पता नहीं चला, गाड़ी कहां गई।


देवांश की मां ने 12 बजे तक बनाए लड्डू, अब धरे रह गए
सालमाबाद के देवांश को बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ जाना था। ऐसे में देवांश की मां ने रात में 12 बजे तक लड्डू बनाए। जिससे सुबह चंडीगढ़ जाने वाले बेटे को दे सके। अब देवांश की हादसे में मौत हो गई तो सबकुछ चला गया। उधर बताया कि देवांश पहले अपनी गाड़ी से बरात में जाने वाला था मगर दोस्तों का फोन आने पर वह अपनी गाड़ी के बजाए स्कॉर्पियों में सवार हो गया।


जिद करके घर से गाड़ी लाया था आर्यन
मायापुरी के रहने वाले नीटू ने दो महीना पहले ही स्कॉर्पियों गाड़ी खरीदी थी। अब बुधवार की सुबह आर्यन चौधरी नोएडा से आया और दोस्त की बरात में गाड़ी ले जाने की बात कही। मगर उसके पिता ने मना कर दिया। इसके बाद आर्यन ने जिद की तो मां ने गाड़ी ले जाने के लिए उसके पिता को मना लिया।

बिजनौर में वीकेआईटी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखती भीड़। स्रोत ग्राम

बिजनौर में वीकेआईटी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखती भीड़। स्रोत ग्राम- फोटो : कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।

बिजनौर में वीकेआईटी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखती भीड़। स्रोत ग्राम

बिजनौर में वीकेआईटी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखती भीड़। स्रोत ग्राम- फोटो : कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed