{"_id":"65a6da417a00fcb90a02f707","slug":"two-friends-are-adamant-on-marrying-each-other-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17729-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ीं दो सहेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ीं दो सहेलियां
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। एक दूसरे के प्यार में डूबीं दो युवतियां शादी करने की जिद पर अड़ी रहीं। दरअसल दोनों सहेलियां दस दिन पहले घर से फरार हो गईं थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। मगर इन्होंने शादी की जिद नहीं छोड़ी, बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। बयान दर्ज नहीं होने पर इन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिवार के संग काशीपुर में रहकर नौकरी करती है, वहीं पर रहने वाली मुरादाबाद की एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों सहेलियों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों की नजदीकियां देख परिवार वालों ने विरोध किया। विरोध होने पर दोनों एक दूसरे के संग फरार हो गईं। जिस पर एक युवती के पिता ने स्योहारा पुलिस से गुहार लगाई।
पुलिस ने मंगलवार की सुबह दोनों युवतियों को तलाश कर लिया। थाने पहुंची दोनों युवतियां एक दूसरे से शादी की जिद करने लगीं। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने दोनों को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवतियों ने किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने दोनों युवतियों को न्यायालय बिजनौर में पेश किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों युवतियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।