फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two dies in one day due to fever at Bijnor city of Uttar Pradesh

बुखार का कहर जारी, अब किशोरी और युवती की मौत, चिकित्साधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 04 Oct 2019 10:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Oct 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Two dies in one day due to fever at Bijnor city of Uttar Pradesh
पवित्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में फैले जानलेवा बुखार की चपेट में आकर एक किशोरी और युवती की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित काफी लोग निजी चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि चिकित्सा प्रभारी अपने केंद्र पर नहीं रुकते हैं। स्वास्थ्य विभाग शिविरों के नाम पर भी महज खानापूर्ति कर रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला भुड्डी निवासी मुन्ना मलिक की 16 वर्षीय पुत्री गुलनाज को पिछले काफी दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार देसी दवाओं से उपचार चल रहा था। उसे आराम नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। वहीं, गांव महेशपुर खेड़ी निवासी सत्यवीर सिंह की पुत्री पवित्रा (24) कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले उसे समीपवर्ती गांव भोजपुर में एक निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे बिजनौर ले गए। वहां पर आराम नहीं मिला तो परिजन चिकित्सकों की सलाह पर उसे ऋषिकेश एम्स में ले गए, वहां उपचार के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा बुखार का कहर, बच्ची सहित नौ की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार जब से किरतपुर आए हैं, तब से किरतपुर का स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हर बार पूछने पर स्टाफ द्वारा बिजनौर मीटिंग में जाना बताया जाता है। कहने को स्वास्थ्य विभाग लोगों को संचारी रोगों से बचाने के लिए शिविरों का आयोजन कराता है। लेकिन क्षेत्र में अभी तक एक भी शिविर का आयोजन नहीं कराया गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपने केंद्र पर ही रहते हैं। मरीजों का भी ठीक प्रकार से इलाज किया जाता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed