{"_id":"672cf3c08c2c3f9f9103a91a","slug":"two-days-after-police-interrogation-the-condition-of-the-girl-deteriorated-she-was-admitted-to-the-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-135304-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस पूछताछ के दो दिन बाद किशोरी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस पूछताछ के दो दिन बाद किशोरी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
छात्र अनमोल हत्याकांड
किशोरी के भाई ने लगाया पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप
डॉक्टर ने हालत को चिंताजनक जानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया
धामपुर (बिजनौर)। गांव मटौरा मान निवासी 17 वर्षीय छात्र अनमोल हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कुछ युवक- युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। आरोप है कि अब एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे नहटौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत को चिंताजनक जानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
गांव मटौरा मान में एक नवंबर को 17 वर्षीय युवक अनमोल घर से रहस्य में ढंग से गायब हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो नवंबर को गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर गांगन नदी में उसका शव बरामद हुआ था। उसके सर में गंभीर चोट थी।
पुलिस ने गांव के कई युवक और युवतियों व किशोरियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाद में परिजनों की सुपुर्द में दे दिया था। अब एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन के साथ पुलिस ने मारपीट की है। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी है । पुलिस ने उसकी बहन को कई बार थाने बुलाया और मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने दो दिन पहले उसकी बहन को उनकी सुपुर्दगी में दिया था। तब भी उसकी हालत खराब थी। बृहस्पतिवार को अचानक उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। उपचार के लिए परिजन किशोरी को नहटौर के सरकारी अस्पताल में ले गएए जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि उसकी बहन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी बेहोशी की हालत बनी हुई है।
आरोप निराधार है। किशोरी को मृतक के परिजनों की ओर से नामजद किया गया था। उसे केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई। पूछताछ करने के बाद किशोरी दो दिन पहले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। - सर्वम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी