{"_id":"57f943124f1c1bcd40270869","slug":"two-children-died-from-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्चे सहित दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्चे सहित दो की जान गई
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताजपुर में बृहस्पतिवार को राजा का ताजपुर में बुखार के कारण हुई महिला की मौत को ग्रामीण भूले ही नहीं थे कि कस्बे में बुखार से शनिवार को फिर एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं।
मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी तेजपाल सिंह के डेढ़ वर्षीय पुत्र अरियन एवं सैनी धर्मशाला निवासी सरोज देवी पत्नी संतराम की शनिवार को बुखार के कारण मौत हो गई। दोनों कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनका ताजपुर में ही निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। इन दो मौतों के साथ ही गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। कस्बे में रोजाना हो रही मौतों के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। बीमारी से निजात पाने के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना और मस्जिदों में दुआएं की जा रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ऋषिराज त्यागी को डेंगू की पुष्टि हुई है।उनका इलाज चल रहा है। चार दिन पूर्व एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह ने गांव का दौरा कर साफ-सफाई कराने व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया गया। गांव में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारी की रोकथाम में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की साफ-सफाई कराने की मांग की है।