फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bikes collided, old man died

दो बाइकें टकराईं, एक की मौत

Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, old man died
दो बाइकें टकराईं, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। बुधवार शाम नहटौर रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक के परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव ले गए।

हल्दौर थाने के गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी इकरामुद्दीन (65) बुधवार शाम नहटौर से अपने घर जा रहा था। गांव कुंडा खुर्द के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में इकरामुद्दीन व दूसरी बाइक पर सवार शिवाला कलां निवासी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इकरामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। सचिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इकरामुद्दीन के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई किए जाने से मना करने पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। इसके अलावा बुधवार की रात नौ बजे मुरादाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गांव झीरन निवासी जितेंद्र घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed