फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike riders killed, two injured in head-on collision

Bijnor News: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत, दो घायल

Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed, two injured in head-on collision
हल्दौर/बेगावाला। क्षेत्र में अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिजनौर के गांव चंदपुरा कॉलोनी निवासी अरुण राय (38) व शिवालाकलां निवासी जीशान (23) की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव चंदपुरा बंगाली कॉलोनी निवासी अरुण राय राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार सुबह भी वह काम करने पिता तुलसी राय के साथ बाइक से नूरपुर जा रहा था। जबकि, दूसरी ओर से गांव शिवाला कलां निवासी जीशान और नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरौला निवासी मोहम्मद समद (21) के साथ बाइक से बिजनौर आ रहे थे। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर अट्टे वाले बाबा मंदिर के सामने एक ई-रिक्शा को बचाने में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण राय और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, तुलसी राय और समद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। समद और तुलसी राय का उपचार चल है। जीशान दिल्ली में नाई का काम करता था। वहीं, अरुण की शादी 16 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। थानाध्यक्ष किशन अवतार सिंह का कहना है कि हादसे में मृतकों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed