{"_id":"627410bc15a5fc17a23d86c7","slug":"two-bike-riders-died-in-accidents-bijnor-news-mrt587369953","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
हल्दौर/ झालू। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव गांव कुंडीपुरा निवासी गजेंद्र सिंह ( 45) पुत्र रामप्रकाश बुधवार को कस्बा झालू में एक बरात में बाइक से आए थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह बरात में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। कस्बा झालू के निकट उनकी बाइक सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं, थाना कोतवाली शहर के धर्मनगरी निवासी बाइक सवार सोनू (25) पुत्र दयाराम सिंह बुधवार रात बिजनौर- मुरादाबाद हाईवे के निकट स्थित गांव धर्मपुरा के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।