{"_id":"61ec5385ad27d6387f311d81","slug":"two-animals-died-in-sherkot-s-kanha-gaushala-many-sick-dhampur-news-mrt574275127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित देखभाल न होने के कारण शेरकोट की कान्हा गौशाला में दम तोड़ रहा गौवंश, एक सहित दो पशुओं की मौत , कई पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित देखभाल न होने के कारण शेरकोट की कान्हा गौशाला में दम तोड़ रहा गौवंश, एक सहित दो पशुओं की मौत , कई पशु बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/शेरकोट (बिजनौर)। प्रशासन की ओर से शेरकोट की कान्हा गोशाला में शनिवार को गाय सहित दो पशुओं की मौत हो गई। जबकि कई पशु बीमार है। आरोप है कि गोशाला में पशुओं की कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए उचित देखभाल नहीं की जा रही है। जिसके कारण पशुओं की मौत हो रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से शेरकोट में करीब चार साल पहले लाखों की लागत से आवारा गोवंशीय पशुओं को आश्रय दिलाने को कान्हा गोशाला की स्थापना की गई थी। वर्तमान में इस गोशाला में करीब 137 पशु है। क्षेत्र के महेंद्र सिंह नागर, योगेश कुमार, विनय कुमार शर्मा, चमन सिंह आदि का कहना है कि गोशाला में पशुओं को न तो भरपेट चारा दिया जा रहा है और न ही पशुओं को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए मजबूत इंतजाम किए गए है। अधिकांश पशु ठंड के कारण बीमार है। बीमारी के कारण चारा न खाने से कमजोर हो गए है। गोशाला पर काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि पालिका की ओर से 137 पशुओं के हिसाब से पर्याप्त चारा नहीं भिजवाया जा रहा है। जिसके कारण कम चारा होने से अधिकांश पशु भूखे रह जाते है।
तहसीलदार कमलेेश कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह गोशाला का निरीक्षण कर वहां पर बीमार पशुओं का उपचार कराने और व्यवस्था को बेहतर कराने का प्रयास करेंगे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि वे कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के कारण होम आईसोलेट है।