फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tusker elephant attacked forest inspector

टस्कर हाथी ने वन दरोगा पर किया हमला

Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tusker elephant attacked forest inspector
टस्कर हाथी ने वन दरोगा पर किया हमला
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। अमानगढ़ वन रेंज में गश्त से लौट रहे एक वन दरोगा पर टस्कर हाथी ने हमला कर दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने किसी तरह हाथी को भगाया। साथ ही घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में तैनात वन दरोगा अकबर अली बृहस्पतिवार की शाम वन रेंज से गश्त करके अपनी बाइक से मकौनिया चौकी पर लौट रहे थे। तभी मकौनिया सेक्शन में अचानक एक टस्कर हाथी ने वन दरोगा पर हमला कर दिया हमले में दरोगा की बाइक को भी तोड़ डाला। घायल दरोगा ने जान बचाकर किसी तरह मोबाइल फोन से घटना की जानकारी साथी वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने किसी प्रकार हाथी को भगाया। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी एक टस्कर हाथी रेंज स्टाफ पर हमले का प्रयास कर चुका है। हाथी के व्यवहार को देखते रेंज स्टाफ को अकेले गश्त नहीं करने तथा सावधान रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed