{"_id":"5fcbd2508ebc3ecf9043ae02","slug":"truck-operation-gets-green-signal-on-roads-bijnor-news-mrt514255966","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद माने सिंचाई विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के बाद माने सिंचाई विभाग के अफसर
विज्ञापन
सड़कों पर ट्रक संचालन को मिली हरी झंडी
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय के हस्तक्षेप के बाद सिंचाई विभाग ने मिलों के ट्रक अपनी सड़कों पर चलाने को हरी झंडी दे दी है। मिलों से ट्रकों में 150 क्विंटल तक ही गन्ना आपूर्ति करने को कहा है।
सिंचाई विभाग के अफसरों ने चीनी मिलों के ट्रकों को ओवरलोड बताकर उन्हें अपनी सड़कों पर चलाने से रोक दिया था। विभाग के अफसरों का कहना था कि ओवरलोड ट्रकों से उनकी सड़कें खराब हो रही हैं। विभाग के इस फरमान से बिलाई मिल के कोतवाली-किरतपुर मार्ग स्थित शादीपुर बी व बरूकी बी गन्ना क्रय केंद्र बंद हो गए थे। इसके अलावा धामपुर के गांव मुकरपुर सत्ती का क्रय केंद्र 26 नवंबर से बंद पड़ा है। तौल बंद होने से किसान और चीनी मिल दोनों परेशान थे।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने यह मामला डीएम रमाकांत पांडेय के सामने पहुंचाया। डीएम ने सिंचाई विभाग के अफसरों को तलब किया। चीनी मिल अफसरों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक कराई। बैठक में तय किया गया कि चीनी मिल अपने ट्रकों में 150 क्विंटल से अधिक गन्ना नहीं भरेंगे। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह ने बताया कि रविवार से बंद किए क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी। जबकि धामपुर मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा का कहना है कि अभी क्रय केंद्र के पास कुछ सड़क निर्माण हो रहा है। दो तीन दिन में तौल शुरू करा दी जाएगी।