फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tried to kidnap and get married stenographer posted in court in Bijnor

Bijnor: कोर्ट में तैनात स्टेनोग्राफर का अपहरण कर शादी कराने की कोशिश, जानिए आखिर क्या है मामला

Fri, 08 Jul 2022 01:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Jul 2022 01:01 AM IST
सार

प्रियंका की अंकुर के साथ शादी कराने की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि 14 मई 2021 को प्रियंका के साथ अकुंर की शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन अंकुर की मां की मौत होने की वजह से शादी टल गई।

विज्ञापन
Tried to kidnap and get married stenographer posted in court in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिजनौर जनपद में सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चांदपुर में तैनात स्टेनोग्राफर अंकुर का गुरुवार सुबह कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया और उनकी हथियारों के बल पर एक युवती के साथ शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस ने चार घंटे बाद अंकुर को नजीबाबाद में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से बरामद कर लिया और युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में प्रियंका पुत्री स्व. जगतवीर सिंह निवासी गांव मंडौरा थाना नूरपुर, अंकुल निवासी मुराहट थाना शिवालाकलां, सुमित निवासी मंडौरा को गिरफ्तार किया है। प्रियंका का भाई सचिन, रणवीर और कपिल निवासी मुराहट मौके से फरार हो गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय प्रियंका की अंकुर के साथ शादी कराने की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि 14 मई 2021 को प्रियंका के साथ अकुंर की शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन अंकुर की मां की मौत होने की वजह से शादी टल गई। बाद में विवाद हुआ और अंकुर ने शादी को इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed