{"_id":"62f69c52a0371405fa22fad9","slug":"tricolor-yatra-taken-out-in-the-nectar-festival-of-freedom-across-the-district-bijnor-news-mrt6009473115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में आजादी के अमृत महोत्सव में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में आजादी के अमृत महोत्सव में निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते शुक्रवार को विकास भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ बिजनौर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने किया। तिरंगा यात्रा विकास भवन से शुरू होकर पूरे शहर में घूमकर वापस कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में कुछ बाइक सवार भी शामिल रहे। सभी यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़े और भारत माता के जयकारे लगाए। सीडीओ पूर्ण बोरा, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, बिजनौर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, जिला कमांडेंट होमगार्ड आदि मौजूद रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को वितरित किए गए तिरंगे
नगीना। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान केंद्र नगीना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सीडीओ पूर्ण बोरा ने 100 से अधिक किसानों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं पौधे देकर भी सम्मानित किया। तिरंगा यात्रा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में निकाली गई। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. शकुंतला गुप्ता ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों एवं मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी। अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने केंद्र के रिसर्च के अनुसंधान कार्यो के बारे में बताया। वहीं डॉ. केके सिंह ने खरीफ की फसल मुख्यता बासमती धान की अधिक उत्पादकता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत ने किसानों को झंडा फहराने की जानकारी दी।
तिरंगा यात्रा में लगाए भारत माता की जय के नारे
अफजलगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव एवं घर-घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष में गांव विजयनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को तिरंगा यात्रा गांव विजयनगर के शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई न्यू विजय नगर शिव मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं ने भारत माता व शहीदों के जयकारे लगाए। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य बलराम सिंह, कैप्टन पूरन सिंह असवाल, कुलदीप रावत, बिन्नू, पंचम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला और पुरुषों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हीमपुर दीपा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरी पीर में स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर महिलाओं व पुरुषों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान इशरत जहां ने किया। तिरंगा यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस मौके पर हाजी बाबू, मेहंदी हसन, शकील, मुस्ताक, इरफान, सबा परवीन, नाहिद अख्तर, नसरीन, शबनम, नाजरीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

नगीना में सीडीओ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र में तिरंगा यात्रा निकालते कृषि वैज्ञानिक और कर्मचारी- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तिरंग के साथ हाफ मैराथन में दौड़ते डीएम,एसपी व अन्य अधिकारी।- फोटो : BIJNOR