{"_id":"61155b958ebc3e7c7936d0f5","slug":"trees-were-cut-in-the-night-fined-40-thousand-bijnor-news-mrt55162198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में पेड़ काटे, 40 हजार का जुर्माना लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में पेड़ काटे, 40 हजार का जुर्माना लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में पेड़ काटे, 40 हजार का जुर्माना लगा
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात में ठेकेदार ने बिना अनुमति के चोरी से रातों रात आम के आठ पेड़ कटवा दिए। वन विभाग ने ठेकेदार पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव महेश्वरी जट निवासी ठेकेदार इरशाद ने कस्बा कोतवाली देहात में बिजनौर रोड पर ईदगाह के सामने कोतवाली के एक व्यक्ति से आम के आठ पेड़ खरीदे थे। ठेकेदार ने रातों रात बिना परमिट बनवाये आम के सभी पेड़ों को कटवा दिया। जिसकी सूचना वन विभाग की नगीना रेंज के रेंजर को लगी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ मालिक से पूछताछ के बाद आम के पेड़ कटे होने की जानकारी रेंजर को दी। रेंजर ने ठेकेदार को अवैध रूप से पेड़ काटे जाने का आरोपी मानते हुए 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।