फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trees fell on power line, supply interrupted

आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप

Tue, 08 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on power line, supply interrupted
विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

हल्दौर। गांव मलपुरा के निकट वन विभाग द्वारा पेड़ कटान के दौरान एक यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ विद्युत लाइन पर गिर जाने से करीब आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने पैजनियां बिजली घर पहुंचकर रोष जताया। 25 घंटे बाद में विद्युत लाइनों का ठीक कराया जा सका।
पैजनियां से नहटौर मार्ग पर गांव मलपुरा के निकट वन विभाग द्वारा सड़क किनारे सरकारी यूकेलिप्टस के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इन पेड़ों के पास से एचटी विद्युत लाइन होकर गुजर रही है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार पेड़ों के कटान के दौरान एक विशाल पेड़ विद्युत लाइन पर जा गिरा। इससे विद्युत लाइन वह खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के पैजनिया, मलपुरा, जमीरुद्दीन हथाई, सोतखेड़ी, सेलपुरा-बमनौला समेत करीब आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। करीब 25 घंटे बिजली के गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी से परेशान उपभोक्ता मनोज कुमार, अतुल कुमार, अजय, बबलू सिंह, रामपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि सोमवार सुबह पैजनियां बिजली घर पहुंचे और रोष जताया। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

करीब 25 घंटे बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। निगम के एसडीओ संदीप कुमार का कहना है कि विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed