फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transformer blows, power gills of 50 villages

ट्रांसफार्मर फुंका, 50 गांवों की बिजली गुल

Fri, 06 Jul 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Transformer blows, power gills of 50 villages
हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां के बिजलीघर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव पैजनियां के बिजलीघर में अधिक विद्युत भार होने के कारण शॉट सर्किट होने से दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। सूचना पर चांदपुर और बिजनौर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। बिजलीघर से 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मरों में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई है। इस अग्नि कांड में करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।      
विज्ञापन

गांव पैजनियां में बने बिजलीघर में दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनसे 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दस एमवीए के एक ट्रांसफार्मर में अधिक भार के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर के आउटपुट केबल में आग लग गई। आग ने विकराल   रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आकर जलने लगा। बिजलीघर में तैनात संविदाकर्मचारी अरुण कुमार व धर्मेंद्र त्यागी ने आग पर मिट्टी व रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई और आग ने पास में रखे दस एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन

दोनों ट्रांसफार्मरों से उठे धुएं के गुब्बार व आग की ऊंची लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे नहटौर-चांदपुर मार्ग पर जाम लग गया।  ग्रामीणों ने मामले की सूचना फोन पर    दमकल विभाग को दी। बिजनौर और चांदपुर से दमकल की गाड़ियां पहुुंचने में करीब दो घंटे लग गए। तब तक दोनों ट्रांसफार्मर बुरी    तरह जलते रहे। आग में दोनों ट्रांसफार्मर व बिजलीघर के अन्य उपकरण जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग को काबू पाने में लगी रही। बिजलीघर में आग लगने के कारण क्षेत्र के करीब 50 गांव की विद्युत आपूर्ति कई दिनों के लिए ठप हो गई। विद्युत विभाग के जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि इस अग्निकांड में विभाग को करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह का कहना है कि दूसरी जगह से दूसरे ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed