फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transformer blew up again within an hour

घंटेभर में ही फिर फुंक गया ट्रांसफार्मर

Mon, 20 Sep 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Transformer blew up again within an hour
घंटेभर में ही फिर फुंक गया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

नूरपुर। बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से अंधेरे में डूबे नगरवासियों ने जेई का घेराव कर हंगामा किया। रविवार शाम बदले गए ट्रांसफार्मर के घंटेभर में ही फुंक गया। निगम के जेई ने मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने मारपीट जैसी घटना होने से इनकार किया है। रविवार देर रात ही एसडीएम व सीओ के पहुंचने और बढ़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन देने पर मामला निपटा।

पीएनबी के सामने लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से फतेहाबाद रोड मोहल्ला इस्लामनगर व विकास कालोनी में बिजली की सप्लाई होती है। पहले से फुंका ट्रांसफार्मर की जगह रविवार शाम बिजली कर्मचारियों ने बदलकर सप्लाई शुरू की, तो करीब एक घंटे बाद ही वह फिर से फुंक गया। इससे दो दिन से अंधेरे में डूबे मोहल्ले वासियों के सब्र का बांध टूट गया और महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्ले वालों ने जेई बीएल वर्मा का घेराव कर हंगामा काटा। वहां से निकले जेई वीएल वर्मा ने थाने पहुंचकर उसके साथ मारपीट होने का आरोप लगाया। मारपीट में एक भाजपा नेता के शामिल होने का भी आरोप लगाया। सूचना पर अवनी सिंह भी थाने पहुंच गईं और उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। रात में ही एसडीएम वीके मौर्य, सीओ शुभ सूचित व बिजली निगम के एसडीओ थाने पहुंचे और बढ़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। सोमवार को ट्रांसफार्मर बदलकर सप्लाई शुरू कर दी गई। महिला आयोग सदस्य अवनी सिंह का कहना है कि मोहल्ले वालों के साथ वह जेई से बात करने गई थीं। जेई के साथ मारपीट की बात से इंकार किया है। उधर, जेई बीएल वर्मा का मोबाइल होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed