फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train operation canceled due to fog, reservation started soon

Bijnor News: कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों का संचालन जल्द, शुरू हुआ आरक्षण

Sun, 04 Feb 2024 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Train operation canceled due to fog, reservation started soon
फरवरी के अंत से पुन: संचालित होंगी नजीबाबाद से गुजरने वाली रद्द ट्रेनें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंत में शुरू होगा। रेलवे ने नजीबाबाद से गुजरने वाली दिसंबर में रद्द की गईं ट्रेनों की आरक्षण बुकिंग शुरू कर दी है।
नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली करीब तीन माह से रद्द ट्रेनों का संचालन 29 फरवरी से दो मार्च के बीच फिर से शुरू हो जाएगा। काेहरे के कारण योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज के बीच संचालित ट्रेन 14229 अप और 14230 डाउन दिसंबर 2023 से रद्द है। दैनिक यात्री ट्रेनों में बनमनखी से अमृतसर के बीच संचालित जनसेवा एक्सप्रेस 14617 अप और 14618 डाउन एक्सप्रेस 29 फरवरी से पुन: संचालित होगी। सप्ताह में तीन दिन जयनगर से अमृतसर के बीच संचालित शहीद एक्सप्रेस ट्रेन का भी संचालन 29 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, रेलवे देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस का संचालन भी 29 फरवरी से नियमित कर देगा। फिलहाल जनता एक्सप्रेस कोहरे के कारण एक दिन छोड़कर संचालित हो रहीं है। रद्द ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed